भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता)। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी़ सी़ शर्मा ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा है कि पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पी सी शर्मा ने शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया